कविता

पैबंद

पैबंद की परिभाषा 

कोई 

उस ग़रीब बाप से पूछे 

जो 

जवान बेटियों की 

उरानियाँ 

छिपाने की कोशिश में 

तब्दील हो चुका है 

अनगिनत पैबन्दों में