अनुवाद
पतझड़
पतझड़ है, ठंड है, सीले कोहरे में भीगी हुई हैं पेड़ो से गिरे हुए पत्तों की लाशें. धुंद में चलने वाले खो जाते हैं और ठण्ड में सिकुड़ते लोग जुड़ जाते हैं। ख़्याल रहें, हम दोनों कोहरे में चल रहे थे। कौन जानता है हमारी मुलाक़ात कैसी होगी? और जो तुम्हें सिर्फ ठण्ड की वजह से लगाते हैं गले वो लोग सूरज की पहली किरण को भुगतान करें। Hungarian Poem ; Poet:Balázs Béla Translator- I K Angiras